Search
Close this search box.

अहरौरा में धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 405वां प्रकाश उत्सव

मिर्जापुर ।अहरौरा नगर में सिख समुदाय द्वारा सिक्खों के नवें गुरु, हिंद के चादर के नाम से विख्यात गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 405वां तीन दिवसीय प्रकाश उत्सव मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर 31 मार्च से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातःकाल प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें संगत ने गुरु महिमा का गुणगान किया।

पट्टी खुर्द स्थित गुरु सिंह सभा गुरुद्वारे में 5 और 6 अप्रैल को गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखा गया, जो 7 अप्रैल मंगलवार की सुबह विधिवत संपन्न हुआ। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आए विद्वान ज्ञानियों ने गुरु तेग बहादुर साहिब के त्याग, बलिदान और मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब से पधारे भाई हरजीत सिंह जी एवं गुरुद्वारा गुरुबाग के भाई नरिंदर सिंह जी के रागी जत्थों ने गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके मधुर कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

दोपहर में गुरुद्वारा परिसर में अटूट लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें शबद कीर्तन, आतिशबाजी और गतका के हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे।

यह शोभायात्रा सत्यानगंज, चौक बाजार, टिकरा खड़ंजा, सम्मे देवी फाटक, गोला पांडे जी होते हुए पट्टी कला तक पहुंची और पुनः गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई एवं अहरौरा पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

रिपोर्टिंग अनुप कुमार।

Leave a Comment

और पढ़ें