Search
Close this search box.

लोहता क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

वाराणसी । के लोहता थाना क्षेत्र में अकेलवा-तितखोरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार एक युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार अकेलवा से बनकट फाटक की ओर जा रही थी, जबकि युवक भी उसी दिशा में साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने लोगों पर ही कार चढ़ाने का प्रयास किया और तेजी से भाग निकला।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कार का आंशिक नंबर नोट किया है, लेकिन पूरा नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है।

फिलहाल पुलिस को सूचना दिए जाने की पुष्टि नहीं हो पाई है, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी में देरी हो सकती है।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें