Search
Close this search box.

लखनऊ में अंबेडकर जयंती से पहले पोस्टर काटने वाला आरोपी हिमांशु मिश्रा गिरफ्तार

लखनऊ। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में पोस्टर काटने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री आवास से 1090 चौराहे तक लगे होर्डिंग्स को ब्लेड से काटे जाने की घटना ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी।

इस संबंध में बसपा जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र गौतम की तहरीर पर हज़रतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

पुलिस ने मुखबिरों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी हिमांशु मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें