Search
Close this search box.

लखनऊ के चारबाग में नाका पुलिस की सख्ती, होटल चेकिंग व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के चारबाग क्षेत्र में सोमवार शाम नाका पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए होटल चेकिंग और खुलेआम शराब पीने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमलेश दीक्षित के निर्देश पर की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चारबाग इलाके के लगभग सभी होटलों की गहन जांच की। साथ ही सार्वजनिक स्थानों और शराब की दुकानों के बाहर शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

नाका इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में गणेशगंज चौकी प्रभारी स्वाति चौधरी, अजीत रॉय, चारबाग चौकी प्रभारी विश्वजीत सिंह, नत्था चौकी प्रभारी रविश भाटी सहित पुलिस टीम ने क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह अभियान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन कायम रखने के उद्देश्य से चलाया गया, जो आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें