Search
Close this search box.

बैसाखी शिवरात्रि पर भुनेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़, विधि-विधान से संपन्न हुआ पूजन कार्यक्रम

बलिया। रतसर-पचखोरा मार्ग स्थित प्राचीन भुनेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को बैसाखी शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में विशेष पूजन का आयोजन बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।

मंदिर के व्यवस्थापक आचार्य लोकेश्वर पंडित एवं आचार्य पंडित जयप्रकाश दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से वार्षिक पूजन कराया। इस दौरान भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

पूजन के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने मंदिर परिसर में अखंड दीप प्रज्वलित कर परिवार की सुख-शांति और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें