Search
Close this search box.

वाराणसी में पुलिस का सख्त एक्शन: विशेष अभियान में 3 वारंटी गिरफ्तार, चोलापुर में प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया की सक्रियता चर्चा में

वाराणसी । पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में अपराधियों और वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरुणा जोन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इस अभियान के दौरान थाना चोलापुर और थाना लालपुर पाण्डेयपुर की पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

चोलापुर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय का माहौल बनाने में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया की भूमिका सराहनीय मानी जा रही है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों—विश्वास सेठ और विनय कुमार चौबे—को उनके घरों से गिरफ्तार किया। विश्वास सेठ पर मारपीट और गाली-गलौज की धाराएं (323, 504, 506) दर्ज थीं, जबकि विनय कुमार चौबे दहेज उत्पीड़न और मारपीट (498ए, 323) के मामलों में वांछित थे।

वहीं, लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस ने हुकुलगंज क्षेत्र से शम्भू यादव को गिरफ्तार किया, जो धारा 147 BNSS के तहत वांछित था। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, दिनेश सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें