Search
Close this search box.

नगरा में आंधी-बारिश का कहर: 15 घंटे से बिजली गुल, पेड़ गिरे और खंभा टूटा, मरम्मत कार्य जारी

नगरा । क्षेत्र में बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए और आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक बिजली का खंभा भी टूटकर गिर गया, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में पिछले 15 घंटों से अंधेरा पसरा हुआ है।

बिजली न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर रात के समय स्थिति और अधिक कठिन हो गई। गुरुवार सुबह से बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है और जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आंधी के बाद हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

किसानों ने इस बारिश को फसलों के लिए लाभकारी बताया है। हालांकि मौसम के अचानक बदलाव से कुछ समय तक सामान्य गतिविधियां बाधित रहीं।

अवधेश यादव रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें