Search
Close this search box.

मनीष सिंह हत्याकांड: ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान का सख्त एक्शन, चार आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज

वाराणसी । के गोमती जोन अंतर्गत फूलपुर थाना क्षेत्र में हुए मनीष सिंह हत्याकांड से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव रखकर न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए ‘लेडी सिंघम’ के नाम से चर्चित डीसीपी नीतू काद्दयान खुद मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और जल्द न्याय का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। डीसीपी नीतू काद्दयान ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और सभी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

उनके सख्त रुख और संवेदनशील रवैये ने जहां एक ओर पीड़ित परिवार का भरोसा मजबूत किया, वहीं दूसरी ओर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश भी दिया है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा बढ़ा है।

Leave a Comment

और पढ़ें