बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना हल्दी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में थाना हल्दी पुलिस ने हाईकोर्ट इलाहाबाद से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष राजू कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने रविवार 4 मई 2026 को दबिश देकर अभियुक्त राजेश गुप्ता पुत्र अमीर चंद गुप्ता निवासी चोल्हनचक थाना हल्दी, जनपद बलिया को उसके घर से दोपहर 12:35 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2006 के मुकदमा अपराध संख्या 101/2006 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेक्शन ऑफिसर क्रिमिनल डिपार्टमेंट द्वारा रिट अपील संख्या 4494/2015 के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनीराम, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह एवं आरक्षी सौरभ निषाद शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









