Search
Close this search box.

गाजीपुर श्मशान घाटों पर अवैध वसूली के खिलाफ सख्त हुए डीएम

गाजीपुर ।में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के दौरान लकड़ी, आग और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर कथित अवैध वसूली के मामले को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने गंभीरता से लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। आरोप है कि शोक में डूबे परिवारों से निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि वसूली जा रही थी। कई लोगों ने शिकायत की कि लकड़ी, चिता सजाने और अग्नि देने जैसी जरूरी व्यवस्थाओं के नाम पर मनमानी रकम मांगी जाती है, जिससे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान परिवारों को अतिरिक्त संकट झेलना पड़ता है।

मामला सामने आने पर जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों, श्मशान घाट संचालकों और डोम समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील व्यवस्था को कमाई का साधन बनाना अमानवीय है और किसी भी तरह का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम ने सभी घाटों पर निर्धारित शुल्क सूची सार्वजनिक करने, शिकायतों की निगरानी बढ़ाने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें