Search
Close this search box.

गाज़ीपुर 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं एक्स-रे शिविर आयोजित

गाजीपुर। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत बिरनो क्षेत्र के मानपुर राइस मिल परिसर में पूर्व प्रमुख सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत एक विशेष स्वास्थ्य जांच एवं एक्स-रे शिविर का आयोजन किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के राइस मिल तथा ईंट भट्टों में कार्यरत मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में हैंडल एक्स-रे मशीन की सहायता से लोगों की जांच की गई, जिसकी क्षमता 100 लोगों की जांच करने की थी।

अभियान के दौरान कुल 95 मजदूरों का एक्स-रे एवं मेडिकल चेकअप किया गया।स्वास्थ्य शिविर में टीबी के साथ-साथ डायबिटीज, बीपी, शुगर तथा सीने से संबंधित बीमारियों की भी जांच की गई। चिकित्सकों ने मजदूरों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच कराने और सावधानी बरतने की सलाह दी।कार्यक्रम में एमएमयू एवं आरबीएसके की स्वास्थ्य टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

एक्स-रे टीम के साथ जिला स्तर से वेंकटेश शर्मा, शशि शेखर तथा रवि प्रकाश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य मजदूर वर्ग को समय रहते स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराकर टीबी जैसी गंभीर बीमारी से बचाव करना है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें