Search
Close this search box.

बलिया में बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ चला विशेष अभियान, दुकानदारों को दी सख्त चेतावनी

बलिया । जनपद में बालश्रम एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। शासन के निर्देशों तथा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस टीम ने गुरुवार को व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को ध्यान में रखते हुए संचालित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं नोडल अधिकारी संजय वर्मा के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सदर के मार्गदर्शन में थाना एएचटी प्रभारी राजेश बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों पर जांच की। अभियान के दौरान पूजा स्वीट्स, ज्योति स्वीट्स सहित कई दुकानों तथा बलिया रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग की गई।

इस दौरान पुलिस टीम ने मानव तस्करी, बालश्रम और बाल भिक्षावृत्ति से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल की, लेकिन कहीं भी कोई नाबालिग बच्चा मजदूरी या भिक्षावृत्ति करते हुए नहीं मिला। पुलिस ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों को बाल विवाह, बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति रोकने के प्रति जागरूक किया। साथ ही चेतावनी दी गई कि किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में नाबालिग बच्चों से कार्य कराना कानूनन अपराध है।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी बालश्रम या बाल भिक्षावृत्ति की जानकारी मिले तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा पुलिस को सूचना दें।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें