Search
Close this search box.

एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर उभांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

थाना उभांव के उपनिरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान न्यायालय जेएम द्वितीय बलिया द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर पुलिस ने बेल्थरारोड एवं आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप वर्मा, शिवकुमार, अनिकेत उर्फ डीके, अंशु तथा धीरज कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त मु0नं0 2398/2017 से संबंधित मामले में वांछित थे। इनके विरुद्ध धारा 147, 148, 149, 332, 333, 336, 353, 341, 283, 307, 308 भादवि तथा 7 सीएल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर सभी अभियुक्तों को न्यायालय बलिया भेज दिया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रेमबहादुर सिंह, कांस्टेबल अजीत गुप्ता एवं कांस्टेबल सत्येन्द्र पासवान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया ।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें