Search
Close this search box.

सीएम पद का शपथ लेते ही शुभेंदु अधिकारी का बयान हो रहा वायरल,“अब केवल हिंदुओं के लिए काम……….

शुभेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ लेते ही उनका एक बयान जमकर वायरल हो रहा है, इस दौरान सीएम बंगाल चुनाव में हुए ध्रुवीकरण को लेकर खुलकर अपनी राय रखते हुए दिखाई दे रहे है। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में मुस्लिम मतदाताओं ने एकतरफा होकर ममता बनर्जी की पार्टी का समर्थन किया, जबकि हिंदू मतदाताओं ने एकजुट होकर भाजपा का साथ दिया।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “इसलिए अब मैं केवल हिंदुओं के लिए ही काम करूंगा। जो हमारे साथ हैं, हम उनके साथ हैं।” उनके इस बयान के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।

नंदीग्राम सीट पर चुनाव के दौरान तीखी राजनीतिक लड़ाई देखने को मिली थी, जहां शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी टक्कर दी थी। अधिकारी का यह बयान अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें