Search
Close this search box.

वाराणसी के दालमंडी में 43 इमारतों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरु, भारी सुरक्षा बल तैनात

वाराणसी के दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को नोटिस जारी होने के बाद शनिवार सुबह बुलडोजर टीम मौके पर पहुंच गई और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना के तहत कुल 43 इमारतों को हटाया जाना है। संबंधित भवन मालिकों को पहले ही नोटिस देकर सूचना दे दी गई थी। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और तेज की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण परियोजना को शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें