वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर खुशी का माहौल है। इसी क्रम में एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एसके सिंह ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रो. डॉ. एसके सिंह ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद मिलना उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार की योजनाओं को और गति मिलेगी तथा समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचेगा।
इस अवसर पर दोनों के बीच प्रदेश के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। एपेक्स परिवार ने उनके सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।





