बलिया । जनपद के फेफना क्षेत्र स्थित कपूरी गांव में नेशनल हाईवे-31 के किनारे स्थापित अति प्राचीन मां कपिलेश्वरी भवानी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस पावन धाम में बलिया के अलावा गाजीपुर तथा बिहार के बक्सर, भोजपुर, डुमरांव और आरा समेत कई जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण और सुविधाजनक व्यवस्था के कारण लोग वैवाहिक कार्यक्रम भी संपन्न कराते हैं, जिससे कम खर्च में शादी जैसे मांगलिक कार्य आसानी से हो जाते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मां कपिलेश्वरी भवानी के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा है और यहां आने वाले भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने की कामना लेकर आते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर की प्राचीन मान्यता और आध्यात्मिक महत्व के चलते प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।





