बलिया । में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, बलिया के तत्वावधान में जीराबस्ती स्थित सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र (आरसेटी) में संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 70 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विज्ञान, तकनीक और नवाचार के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में ईशा वर्मा ने प्रथम, अंशु यादव ने द्वितीय और रश्मि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुमित सिंह प्रथम, इम्तियाज अंसारी द्वितीय तथा सूरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं एवं प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा और आरसेटी निदेशक सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा ने युवाओं को तकनीक का केवल उपभोक्ता नहीं, बल्कि नवाचारकर्ता और शोधकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं आरसेटी निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों से देश अंतरिक्ष, रक्षा, चिकित्सा और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।









