Search
Close this search box.

पुलिस मॉर्डन स्कूल में मातृ दिवस समारोह का भव्य आयोजन

सेनानायक नैपाल सिंह के कुशल निर्देशन में बाहिनी स्थित मनोरंजन गृह में पुलिस मॉर्डन स्कूल द्वारा मदर्स डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वामा सारथी अध्यक्षा एवं मुख्य अतिथि श्रीमती मिथलेश सिंह के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इस अवसर पर वाहिनी धरैया लाइन की महिलाओं तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल में अध्ययनरत बच्चों की माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए कई मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें कुकिंग विदाउट फायर, गेस द सॉन्ग, चीट गेम, फैशन वॉक तथा मां-बच्चे की जुगलबंदी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा बना रहा।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती मिथलेश सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने सभी उपस्थित महिलाओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सबसे महत्वपूर्ण होता है और ऐसे कार्यक्रम परिवार व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

इस अवसर पर वाहिनी शिविरपाल, सैन्य सहायक, पुलिस मॉर्डन स्कूल की प्रधानाचार्या एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें