ममता बनर्जी ने इंटरनेट कनेक्शन बाधित होने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 दिनों से वह हैरान थीं क्योंकि न तो उनके पास कोई फोन कॉल आ रही थी और न ही कोई मैसेज पहुंच रहा था।
ममता बनर्जी ने कहा, “2-3 दिन से मैं आश्चर्यचकित हूं। न मेरे पास कोई फोन कॉल आ रहा था, न मैसेज। कोई फोन भी नहीं कर रहा था। बाद में पता चला कि इंटरनेट कनेक्शन ही काट दिया गया है।”
उन्होंने इस घटना को गंभीर बताते हुए सवाल उठाया कि बिना जानकारी के इंटरनेट सेवा बाधित होने से आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक कामकाज भी प्रभावित होता है। हालांकि, इंटरनेट कनेक्शन कटने की वजह को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।








