Search
Close this search box.

जिला कारागार गाजीपुर में औचक निरीक्षण, बंदियों को बताए गए विधिक अधिकार

गाजीपुर । जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज गोंड ने औचक निरीक्षण कर बंदियों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान कारागार परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बंदियों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील तथा अन्य कानूनी सहायता संबंधी सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कारागार में संचालित लीगल एड हेल्प डेस्क और जेल लीगल क्लीनिक को सक्रिय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया, ताकि जरूरतमंद बंदियों को समय पर विधिक सहायता मिल सके।

सचिव ने भोजन, स्वास्थ्य और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुबह के नाश्ते तथा दोपहर और शाम के भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। बीमार बंदियों के उपचार की समीक्षा करते हुए कारापाल और चिकित्सकों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए नियमित दवा छिड़काव और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें