मृतकों के परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि से चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि की गई प्रदान-आपदा प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अन्य योजनाओ से भी कराएं जाए लाभान्वित – अनुप्रिया पटेल
मीरजापुर 16 मई 2026 : केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं रसायन उर्वरक भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने विगत 13 मई 2026 को सांय काल आए भीषड़ आंधी तूफान में जान गवाने वाले प्रभावित परिवारो के घर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा मृतको के परिजनो को राज्य आपदा मोचन निधि से प्रत्येक परिजन को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

भ्रमण कार्यक्रम के तहत मा0 केन्द्रीय राज्यमंत्री सेमरा, विकास खंड कोन, विधानसभा नगर, जनपद मिर्जापुर के निवासी राम जनम सिंह के सुपुत्र स्वर्गीय राणा प्रताप सिंह का दैवीय आपदा में दुःखद निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए। उन्होंने स्वर्गीय राणा प्रताप सिंह के सुपुत्र को राज्य आपदा मोचन निधि से 4 लाख रुपये का सहायता चेक प्रदान किया।

गड़गेड़ी, चील्ह, विकास खंड कोन, विधानसभा नगर, जनपद मिर्जापुर के निवासी श्री मुनेश के सुपुत्र स्वर्गीय रामसागर जायसवाल का दैवीय आपदा में दुःखद निधन पर परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किए। उन्होंने पिता मुनेश साव को राज्य आपदा मोचन निधि से 2-2 लाख रुपये का सहायता चेक प्रदान किया। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित परिवार को शासन द्वारा अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराएं।

इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, रामवृक्ष बिंद प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, जिला सचिव संतोष विश्वकर्मा, जिला सचिव विजय शंकर केसरी, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चैहान, जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर उप जिलाधिकारी सदर सदर महेंद्र कुमार सिंह, अपर उप जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।








