Search
Close this search box.

नटवा रेलवे क्रॉसिंग पर अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, शव की शिनाख्त के लिए भदोही पुलिस ने जारी की अपील

भदोही । जनपद के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत नटवा रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना 17 मई 2026 को सुबह लगभग 5:30 बजे पिलर संख्या 257/22 एवं 257/24 के बीच हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास शुरू किया, लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

मृतका का रंग गेहुआ है तथा आंख, कान, नाक और कद-काठी सामान्य बताई गई है। महिला ने धानी रंग की सलवार-कमीज और दुपट्टा पहन रखा था। भदोही पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी हो तो प्रभारी निरीक्षक औराई 9454404317 अथवा क्षेत्राधिकारी औराई 9454401603 पर तत्काल सूचना दें।

Leave a Comment

और पढ़ें