Search
Close this search box.

मोबाइल चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

वाराणसी । में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोहता थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के अंतर्गत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो० आशिफ (33 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी किया गया इंफिनिक्स मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को हरपालपुर स्थित एक चाय की दुकान से मोबाइल चोरी होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। पीड़ित की तहरीर पर लोहता थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने भट्ठी अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मो० आशिफ पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ लोहता थाने में मारपीट, छेड़खानी और घर में घुसकर धमकी देने जैसे गंभीर मामलों के तीन मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें