Search
Close this search box.

मेडिकल जांच के दौरान भागने की कोशिश में कैदी ढेर, पुलिसकर्मी पर किया था हमला

पंजाब । Hoshiarpur में केंद्रीय जेल से मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल लाए गए कैदी नसीब सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। नसीब सिंह नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था और उसे पुलिस सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया था। बताया गया कि मेडिकल जांच के बाद जब पुलिस टीम उसे वापस जेल ले जा रही थी, तभी उसने हथकड़ी लगे होने के बावजूद भागने की कोशिश की। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल जसदीप सिंह पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

हमले में कांस्टेबल के चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुलिसकर्मी का सरकारी हथियार छीनने का भी प्रयास किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कांस्टेबल ने पहले आरोपी को रोकने के लिए चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर उसने जवाबी फायरिंग की।

गोली लगने से नसीब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। Sandeep Kumar Malik ने घटना की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू होने की जानकारी दी।

Leave a Comment

और पढ़ें