Search
Close this search box.

आयुष हेल्थ केयर में इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित

मुगलसराय । स्थित आयुष हेल्थ केयर, दीनदयाल नगर में रविवार को चिकित्सा मंच प्रदेश कमेटी उत्तर प्रदेश द्वारा इमरजेंसी मेडिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्रामीण चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश कुमार चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेंद्र शिवहरे (एमबीबीएस, एमडी) ने चिकित्सकों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं एवं इमरजेंसी के दौरान मरीजों के उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान कीं।

कार्यक्रम में आयुष हेल्थ केयर के डायरेक्टर डॉ. ए.के. सिंह ने मेडिकल सेवा, मरीजों की देखभाल तथा आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि समय पर सही उपचार और प्रशिक्षित चिकित्सक ही मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 80 चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश चौधरी, डॉ. शशी भूषण पाठक, डॉ. रघुनाथ यादव सहित अस्पताल के मुख्य स्टाफ राजेश तिवारी एवं विनोद मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

मनोज पाठक रिपोर्टिंग चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें