Search
Close this search box.

पुलिस को मिली नई ताकत, एसपी ने डायल-112 की तीन नई स्कॉर्पियो पीआरवी को किया रवाना

बलिया । आमजन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा जनपद बलिया को तीन नई स्कॉर्पियो पीआरवी वाहन उपलब्ध कराए गए। रविवार को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थाना क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर एसपी ने कहा कि बलिया पुलिस “सेवा, सुरक्षा, संवेदना” के मूलमंत्र के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाए तथा जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आमजन के साथ बेहतर संवाद और संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

नई पीआरवी वाहनों के संचालन से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता और अधिक मजबूत होगी। इससे घटनास्थल तक पुलिस के पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी यूपी-112 बलिया संजय वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी नगर उस्मान, क्षेत्राधिकारी यातायात/यूपी-112 अक्षय कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।नई पीआरवी वाहनों का आवंटन थाना दुबहड़, चितबड़ागांव एवं भीमपुरा को किया गया है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें