Search
Close this search box.

24 घंटे के भीतर बहरियाबाद पुलिस ने किया हत्या के मामले का खुलासा, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर । जनपद की थाना बहरियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने मु0अ0सं0-074/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण कर दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में रविवार 18 मई 2026 को थानाध्यक्ष बहरियाबाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में सक्रिय थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मीरपुर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि गोंड पुत्र स्वर्गीय सुक्खी उर्फ दुक्खी गोंड निवासी ग्राम मिर्जापुर, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बहरियाबाद में मु0अ0सं0-074/2026 धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

थाना बहरियाबाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें