Search
Close this search box.

विकास प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का आक्रोश, दमनात्मक कार्रवाई पर दी आंदोलन की चेतावनी

रोहनिया । के बैरवन मोहनसराय में किसान संघर्ष समिति की आपातकालीन बैठक किसान नेता विनय शंकर राय “मुन्ना” के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में वाराणसी विकास प्राधिकरण सचिव के कथित अवैधानिक बयान और किसानों की परिसंपत्तियों के बिना मूल्यांकन कार्रवाई की धमकी के खिलाफ किसानों ने तीखा विरोध जताया। किसानों ने सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की कि विकास प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

बैठक में आरोप लगाया गया कि विकास प्राधिकरण सचिव ने 16 मई को बैरवन गांव में किसानों को खुलेआम धमकी दी कि हाईकोर्ट से आदेश कराकर 20 मई को ट्रांसपोर्ट नगर की 314 एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा तथा मकान, ट्यूबवेल और अन्य निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिए जाएंगे। किसानों ने इसे पूरी तरह अवैधानिक और दमनात्मक रवैया बताया।

किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन करेंगे, लेकिन यदि विकास प्राधिकरण द्वारा किसी प्रकार की अवैधानिक कार्रवाई की गई तो उसका “मुंहतोड़ जवाब” दिया जाएगा। बैठक में डॉ. विजय नारायण वर्मा, उदय प्रताप पटेल, प्रेम शाह, अमलेश पटेल, रमेश पटेल, गौरव पटेल, अवधेश प्रताप सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें