Search
Close this search box.

बिजली पोल में उतरे करंट से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

गाजीपुर । सैदपुर क्षेत्र के भीरा बलुआ गांव में गुरुवार सुबह बिजली पोल के स्टेप वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय सीमा यादव बिजली पोल के पास पहुंचीं, तभी करंट की चपेट में आ गईं। मां को तड़पता देख बचाने दौड़ी उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुशी यादव भी करंट की चपेट में आ गई।

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर एसडीएम सैदपुर तथा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें