वाराणसी । के लक्सा स्थित रामकुंड अखाड़े को लेकर मंगलवार को उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अरविंद सिंह नामक व्यक्ति ने अखाड़े की संपत्ति पर अपना दावा जताते हुए कब्जा करने का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे महापौर अशोक तिवारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अरविंद सिंह को फटकार लगाई और वहां से हटने को कहा। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह, डॉ. अवधेश सिंह का नाम लेकर संपत्ति पर अधिकार जताने की कोशिश कर रहा था।
महापौर अशोक तिवारी ने स्पष्ट कहा कि “पीला कार्ड” किसी भी संपत्ति के स्वामित्व का प्रमाण नहीं होता। यह केवल नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली की प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वामित्व तय करने का अधिकार सक्षम न्यायालय और राजस्व विभाग का है।
इस दौरान महापौर ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस को कब्जा कराने का अधिकार नहीं है। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थल पर पहले जैसी स्थिति बनी रहे और किसी भी पक्ष को जबरन कब्जा न करने दिया






