वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र में ऑटो से बैटरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय की टीम ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार क्षेत्र में खड़े ऑटो रिक्शा को निशाना बनाकर उनकी बैटरियां चोरी करता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धर दबोचा।
उसके कब्जे से चोरी की गई तीन बैटरियां भी बरामद की गई हैं। पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्र में चोरी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।





