Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय में टीबी जागरूकता सेमिनार आयोजित, कर्मचारियों को दी गई बचाव और उपचार की जानकारी

वाराणसी । जनपद में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पूर्वोत्तर रेलवे मंडल चिकित्सालय, लहरतारा में मंगलवार को टीबी जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर.जे. चौधुरी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे कर्मचारियों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सेमिनार में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डा. बी.वी. अमरनाथ ने बताया कि टीबी मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है और खांसी-छींक के माध्यम से फैलती है। उन्होंने कहा कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता, डायबिटीज और एड्स जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों में टीबी का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने मरीजों को मास्क पहनने, खुले में न थूकने तथा समय पर जांच और उपचार कराने की सलाह दी।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आर.जे. चौधुरी ने बताया कि रेलवे अस्पतालों में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी की मुफ्त जांच और इलाज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कर्मचारियों से स्वच्छता अपनाने और संतुलित आहार लेने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें