Search
Close this search box.

वाराणसी में चलती पल्सर बाइक में लगी भीषण आग, चालक विकास गुप्ता बाल-बाल बचे

वाराणसी । कैंट थाना क्षेत्र स्थित वरुणा पुल पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बजाज पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक चला रहे शिवपुर निवासी विकास गुप्ता ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई और डायल 100 के माध्यम से पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। घटना के कारण कुछ देर के लिए पुल पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। समय रहते चालक के सुरक्षित निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।

Leave a Comment

और पढ़ें