लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बने भूपेंद्र चौधरी आज दोपहर 12:30 बजे मुख्य भवन पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यभार संभालने के बाद मंत्री भूपेंद्र चौधरी मीडिया से बातचीत कर विभाग की प्राथमिकताओं और आगामी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जानकारी के अनुसार, कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद मंत्री MSME विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक भी करेंगे। बैठक में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन तथा उद्योगों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
इधर, पंकज चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा






