Search
Close this search box.

गेहूं खरीद व भंडारण व्यवस्था की समीक्षा, डीएम ने दिए त्वरित उठान और भंडारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश

मीरजापुर। 21 मई 2026 रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी संस्था एवं डिपो प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनएफएसए उठान, गेहूं भंडारण और खरीद व्यवस्था की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गेहूं खरीद के साथ-साथ उसका भारतीय खाद्य निगम को समय से सम्प्रदान सुनिश्चित किया जाए ताकि क्रय केंद्रों पर अनावश्यक भंडारण न हो।

बैठक में गैपुरा, मड़िहान, पड़री और मंडी चबूतरा मीरजापुर स्थित निजी गोदामों में कुल 10,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त भंडारण क्षमता उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया। डीएम ने भारतीय खाद्य निगम को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जून माह का खाद्यान्न उठान शीघ्र पूरा कर जुलाई माह के सापेक्ष उठान शुरू करने पर भी जोर दिया गया, जिससे भंडारण क्षमता बनी रहे।

सिंह एग्रो डिपो एवं अन्नपूर्णा ट्रेडर्स पगार द्वारा प्रतिदिन 15-15 गाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने अन्य डिपो से भी उठान कराने के निर्देश दिए ताकि वाहनों का दबाव एक स्थान पर न बढ़े। बैठक में यह भी बताया गया कि अन्य मंडलों से बोरों की पर्याप्त आपूर्ति हो चुकी है और अब किसी प्रकार की कमी नहीं है। इस दौरान खाद्य विपणन, सहकारिता, एफसीआई, एसडब्ल्यूसी एवं विभिन्न क्रय केंद्रों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें