Search
Close this search box.

डीएम पवन कुमार गंगवार ने बैंकर्स को लगाई फटकार, कहा- 15 दिन में करें लोन स्वीकृत व वितरण

मीरजापुर। 21 मई 2026 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैंकर्स, उद्योग, खादी ग्रामोद्योग एवं नारकोटिक्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री युवा योजना के तहत लंबित आवेदनों पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया पूरी की जाए। समीक्षा में बताया गया कि 933 आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजे गए, जिनमें केवल 122 स्वीकृत और 96 वितरित हुए, जबकि 288 आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सबसे अधिक लंबित आवेदन इंडियन बैंक में पाए गए।

डीएम ने कहा कि सरकार इस योजना में ब्याज और गारंटी वहन कर रही है, इसलिए बैंकों को सकारात्मक सोच के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण आवेदन भेजने की बात भी कही।

बैठक में गर्मी को देखते हुए सभी बैंकों के बाहर प्याऊ लगाने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। नारकोटिक्स समीक्षा के दौरान डीएम ने नशा मुक्ति अभियान को व्यापक स्तर पर चलाने, नशामुक्ति केंद्रों की जांच कराने तथा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही पर्यटन स्थलों पर निगरानी बढ़ाने और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने को कहा।

बसंत कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें