वाराणसी । पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जय श्री कृष्णा परिवार द्वारा भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। JSK IBF CEO श्री कृष्ण मोहन अग्रवाल, श्रीमती रितु अग्रवाल एवं परिवारजनों की ओर से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 24 मई से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक सम्पन्न होगा। कथा का रसपान पूज्य श्री संजय शास्त्री जी महाराज अपने श्रीमुख से कराएंगे।
कथा प्रारंभ होने से पूर्व रविवार 24 मई को सुबह 8 बजे काशी अन्नपूर्णा ग्रेंडोर, विद्यापीठ-सिगरा रोड से दिव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा में पारंपरिक परिधान पहनकर शामिल होने की अपील की है। पुरुषों से कुर्ता-पजामा तथा महिलाओं से केसरिया वस्त्र धारण करने का अनुरोध किया गया है, जिससे कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा और बढ़ सके।
शोभायात्रा एवं कथा आयोजन की व्यवस्थाओं में नीरज पारीख, रूबी शाह, अमरेश सिंह, साक्षी-शुभम गुप्ता, महेश चौधरी, हेमा सिंह सहित कई सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।









