चन्दौली । बनारस के प्रसिद्ध शोरूम वंदना सिल्क बनारस द्वारा ग्राहकों की विशेष मांग पर “अनोखा समर सेल” का आयोजन किया गया। इस विशेष सेल में सिल्क साड़ियों, कुर्तों एवं सिल्क परिधानों की विभिन्न वैराइटी पर आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। शोरूम के निदेशक कन्हैया लोहिया ने बताया कि गर्मी के मौसम और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विशाल सिल्क कलेक्शन पर विशेष छूट उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने ग्राहकों से एक बार शोरूम आकर अपनी पसंद के उत्पाद देखने का आग्रह किया। इस समर सेल में ग्राहकों को 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं महानगर अध्यक्ष वाराणसी प्रदीप अग्रहरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमंत्रित विशिष्टजन उपस्थित रहे।
निदेशक उमेश जोगाई ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं हनुमान चालीसा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में शोरूम के पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।
संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।









