Search
Close this search box.

चन्दौली में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, बलवा ड्रिल में दंगा नियंत्रण का लाइव पूर्वाभ्यास

चन्दौली । में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत पुलिस प्रशासन ने महेंद्र पॉलिटेक्निक ग्राउंड में भव्य बलवा ड्रिल का आयोजन किया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर के नेतृत्व में आयोजित इस मॉक ड्रिल में जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा।

ड्रिल के दौरान दंगा और उपद्रव जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस ने लाइव प्रदर्शन किया। इसमें रबर बुलेट गन, टीयर गैस, एंटी राइट गन, हैंड ग्रेनेड, लाठीचार्ज सहित विभिन्न दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया। पुलिसकर्मियों को उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने, तितर-बितर करने और कानून व्यवस्था बहाल करने की विशेष ट्रेनिंग दी गई।

अधिकारियों ने पुलिस बल को अलग-अलग टीमों में बांटकर त्वरित कार्रवाई का पूर्वाभ्यास कराया और उपकरणों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी। अभ्यास के दौरान मिली कमियों पर फीडबैक लेकर सुधार के निर्देश दिए गए। चन्दौली पुलिस ने आमजन को भरोसा दिलाया कि जिले में शांति, सौहार्द और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment

और पढ़ें