Search
Close this search box.

CBI जांच में बरी हुए भाजपा नेता राज सिंह बोले- “अगर CBI नहीं होती तो मेरा भी हो सकता था एनकाउंटर”

बलिया । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री Suvendu Adhikari के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए बलिया निवासी और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव व भाजपा नेता राज सिंह को सीबीआई जांच में निर्दोष पाए जाने के बाद बाइज्जत बरी कर दिया गया। अपने गृह जनपद लौटने पर राज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यदि मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती तो उनका भी एनकाउंटर हो सकता था।

राज सिंह ने कहा कि जब कोई निर्दोष व्यक्ति झूठे मुकदमे में फंसता है तो केवल उसकी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लग जाती है। उन्होंने अपनी रिहाई को अपनी मां, समर्थकों और शुभचिंतकों की जीत बताया। उन्होंने सीबीआई अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एजेंसी ने बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच की, जिसके कारण सत्य सामने आ सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि एसओजी अयोध्या टीम ने बिना पूरी जांच किए उन्हें अपराधी मान लिया था। राज सिंह ने कहा कि वह लगातार अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग करते रहे, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि कई निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल भेजा जा रहा है और कुछ मामलों में एनकाउंटर तक कर दिए जाते हैं।

राज सिंह ने सरकार और प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी बेगुनाह को सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था का उद्देश्य सत्य और निष्पक्षता होना चाहिए तथा उनकी रिहाई इसी का उदाहरण है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें