Search
Close this search box.

काशी का गौरव डॉ. वीरेंद्र केसरी बने IIBF के CEO, सेवा, नेतृत्व और संवेदनशीलता की मिसाल

वाराणसी । महादेव की नगरी काशी के गौरव, प्रसिद्ध चिकित्सक और जिंदादिल व्यक्तित्व के धनी डॉ. वीरेंद्र केसरी को जय श्री कृष्णा (JSK) फाउंडेशन-इंडिया इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (IIBF) का CEO नियुक्त किए जाने पर देशभर में खुशी की लहर है। चिकित्सा क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता, मानवीय संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच के लिए पहचाने जाने वाले डॉ. केसरी ने हमेशा सेवा को व्यवसाय से ऊपर रखा है। व्यस्ततम प्रोफेशनल जीवन के बावजूद उनका सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों से गहरा जुड़ाव उन्हें एक अलग पहचान देता है।

डॉ. केसरी का व्यक्तित्व ऐसा है, जहाँ उनकी मौजूदगी मात्र से सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बन जाता है। वे हर छोटे-बड़े व्यक्ति को आगे बढ़ने और जीवन में सकारात्मक बने रहने के लिए प्रेरित करते हैं। मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जरूरतमंदों के लिए उदार व्यवहार उन्हें अन्य डॉक्टरों से अलग बनाता है। कई अवसरों पर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के प्रति उनकी सहानुभूति और सहयोग भावना लोगों के दिलों को छू जाती है।

एक कुशल डॉक्टर होने के साथ-साथ डॉ. वीरेंद्र केसरी शानदार नेतृत्व क्षमता के भी धनी हैं। मीडिया और सामाजिक मंचों पर वे अपनी बात स्पष्टता, निर्भीकता और तार्किकता के साथ रखते हैं। IIBF के CEO के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी उद्योग, व्यापार और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए स्वर्णिम अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। काशीवासियों सहित पूरे देश ने उन्हें इस नई पारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें