Search
Close this search box.

सिकंदरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न मामले में न्यायालय से जारी था NBW

बलिया । जनपद के थाना सिकंदरपुर पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (NBW) के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव एवं प्रभारी निरीक्षक मूलचन्द्र चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त जमील अहमद को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त पर मु0नं0-13565/24 धारा 498ए भादवि एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उ0नि0 सुरेश यादव एवं पुलिस टीम ने बसारीखपुर गांव में दबिश देकर 55 वर्षीय जमील अहमद पुत्र स्वर्गीय बाबू जान को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया ।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें