उत्तर प्रदेश। के मऊ जिले में सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक महिला पुलिसकर्मी के लिए बड़ी मुसीबत बन गया। कार्यालय के अंदर फिल्मी गाने पर रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिला पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान कार्यालय परिसर में वर्दी पहनकर वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तुरंत कार्रवाई की।
हाल के दिनों में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पॉलिसी को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सरकारी कार्यालय, वर्दी और ड्यूटी के समय का इस्तेमाल मनोरंजन या रील बनाने के लिए नहीं किया जाएगा।
इसके बावजूद कुछ कर्मचारी लगातार नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।इस कार्रवाई के जरिए विभाग ने साफ संदेश दिया है कि अनुशासन और विभागीय गरिमा से समझौता करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।









