Search
Close this search box.

ईंधन बचत का संदेश: लखनऊ में 70 जज साइकिल से पहुंचे कोर्ट

लखनऊ । में पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए आज करीब 70 न्यायिक अधिकारियों ने अनोखी पहल की। सभी जज साइकिल चलाकर कोर्ट पहुंचे और लोगों को स्वच्छ वातावरण तथा स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। अधिकारियों ने तय किया है कि सप्ताह में एक दिन वे साइकिल से ही अदालत आएंगे, ताकि पेट्रोल-डीजल की खपत कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण लगाया जा सके।

इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है। लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताते हुए कहा कि यदि आम नागरिक भी ऐसी पहल करें तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान मिल सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें