Search
Close this search box.

पेयजल सुविधा को मिली नई रफ्तार, तुलसीपुर और दानियालपुर में नलकूप निर्माण का शिलान्यास

वाराणसी । नगर निगम क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शुक्रवार को तुलसीपुर वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नए नलकूप निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। यह पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की लोक-कल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित बताई गई।

तुलसीपुर वार्ड में 65.67 लाख रुपये की लागत से नलकूप निर्माण कराया जाएगा, जबकि दानियालपुर वार्ड नंबर-37 के चौहान बस्ती और रूप्पनपुर क्षेत्र में 126.80 लाख रुपये की लागत से मिनी नलकूप और 3112 मीटर लंबी एचडीपीई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इन परियोजनाओं के पूरा होने से हजारों लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा और लंबे समय से चली आ रही जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर के प्रत्येक वार्ड का समान विकास करना है और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पार्षद सिंधु सोनकर, अतुल पांडेय, कौशल्या, श्याम आसरे मौर्य, प्रवीण राय, विवेक कुशवाहा, पून्नू लाल, अजय बिंद तथा भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें