Search
Close this search box.

मीरजापुर में थाना समाधान दिवस आयोजित, अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं

मीरजापुर जनपद में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस के तहत शनिवार, 23 मई 2026 को सभी थानों पर आमजन की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

आर.पी. सिंह ने थाना कोतवाली शहर में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जबकि पवन कुमार गंगवार ने थाना मड़िहान में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन द्वारा थाना अदलहाट, क्षेत्राधिकारी सदर एवं तहसीलदार द्वारा थाना कछवां, क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा थाना हलिया, उपजिलाधिकारी द्वारा थाना ड्रमण्डगंज, क्षेत्राधिकारी चकबंदी द्वारा थाना जिगना, तहसीलदार द्वारा थाना लालगंज तथा नायब तहसीलदार द्वारा थाना अहरौरा में जनता की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान संबंधित प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर रवाना किया गया।

थाना समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण

  • थाना कोतवाली शहर: 09 प्रार्थना पत्र, 02 निस्तारित
  • थाना कोतवाली कटरा: 07 प्रार्थना पत्र
  • थाना विंध्याचल: 12 प्रार्थना पत्र
  • थाना कोतवाली देहात: 23 प्रार्थना पत्र, 01 निस्तारित
  • थाना चील्ह: 21 प्रार्थना पत्र
  • थाना कछवां: 13 प्रार्थना पत्र, 01 निस्तारित
  • थाना पड़री: 11 प्रार्थना पत्र, 01 निस्तारित
  • थाना लालगंज: 21 प्रार्थना पत्र
  • थाना हलिया: 30 प्रार्थना पत्र
  • थाना जिगना: 49 प्रार्थना पत्र, 12 निस्तारित
  • थाना सन्तनगर: 15 प्रार्थना पत्र
  • थाना ड्रमण्डगंज: 10 प्रार्थना पत्र, 01 निस्तारित
  • थाना चुनार: 10 प्रार्थना पत्र
  • थाना अदलहाट: 07 प्रार्थना पत्र, 02 निस्तारित
  • थाना जमालपुर: 08 प्रार्थना पत्र, 01 निस्तारित
  • थाना मड़िहान: 14 प्रार्थना पत्र, 03 निस्तारित
  • थाना अहरौरा: 14 प्रार्थना पत्र
  • थाना राजगढ़: 04 प्रार्थना पत्र

प्रशासन ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें