Search
Close this search box.

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को परिवार से मिलाने में लोहता पुलिस की सराहनीय पहल

वाराणसी । जनपद के लोहता थाना क्षेत्र में पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का एक मानवीय उदाहरण सामने आया है। रविवार को ग्राम विशुनपुरा में डायल 112 टीम को एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला भटकती हुई दिखाई दी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकर्मियों ने महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उसे लोहता थाने पहुंचाया।

थाने पर महिला उपनिरीक्षक मीना यादव ने धैर्यपूर्वक महिला से बातचीत कर उसकी पहचान जानने का प्रयास किया। काफी मशक्कत और पूछताछ के बाद महिला की पहचान रामरती पत्नी स्वर्गीय रामआधार निवासी ग्राम कटया, थाना सादात, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पहचान स्थापित होते ही पुलिस ने तत्काल महिला के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

लोहता पुलिस की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। पुलिस की सक्रियता के कारण महिला को सुरक्षित संरक्षण मिला और उसे दोबारा अपने परिवार से मिलाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की जा रही है।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें