Search
Close this search box.

हुकुलगंज में भूमिगत केबिल कार्य बना आफत, पाइपलाइनें टूटीं तो गहराया पानी संकट

वाराणसी।के हुकुलगंज क्षेत्र में बिजली की भूमिगत केबिल डालने का कार्य स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। एलएंडटी कम्पनी के ठेकेदारों की लापरवाही के चलते मकबूल आलम रोड समेत कई गलियों में पेयजल पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे पूरे इलाके में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। आरोप है कि जेसीबी मशीन से की जा रही खुदाई के दौरान कई स्थानों पर मुख्य जलापूर्ति लाइन फट गई, वहीं दर्जनों घरेलू कनेक्शन भी उखड़ गए। भीषण गर्मी के बीच लोग पिछले कई दिनों से पानी की भारी किल्लत झेल रहे हैं।

क्षेत्रीय पार्षद बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से लगातार पाइपलाइनें टूट रही हैं, लेकिन कम्पनी द्वारा मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। कई जगह बिना सही मरम्मत किए ही गड्ढों को भर दिया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई। स्थानीय निवासी नन्हकू प्रजापति, राजन सिंह, सत्यनारायण यादव, निधि तिवारी और विजय यादव ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर ठेकेदार मनीष सिंह अभद्र व्यवहार करते हैं। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें