Search
Close this search box.

भीषण गर्मी में अधिवक्ताओं को मिला राहत का सहारा, डीबीए ने बांटे गमछे

सोनभद्र । में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन (डीबीए) की आवश्यक बैठक बुधवार को डीबीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 15 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को गमछा वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिवक्ताओं को गर्मी से राहत प्रदान करने के साथ सामाजिक सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए डीबीए के अधिवक्ताओं के आर्थिक सहयोग से यह पुनीत कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व महामंत्री विमल प्रसाद सिंह के सहयोग से गमछा वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने बताया कि अधिवक्ताओं के आर्थिक एवं सामाजिक हितों की सुरक्षा के लिए “डीबीए अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट” का गठन किया गया है। ट्रस्ट के माध्यम से ऐसी योजनाएं चलाई जाएंगी जिससे नियमित आय सृजित हो और जरूरतमंद अधिवक्ताओं की सहायता की जा सके। उन्होंने कहा कि किसी अधिवक्ता या उनके परिवार पर आकस्मिक संकट, गंभीर बीमारी, दुर्घटना या आर्थिक तंगी आने पर ट्रस्ट तत्काल आर्थिक मदद प्रदान करेगा। इसके लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

बैठक की अध्यक्षता डीबीए अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने तथा संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें